ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 6 नाबालिग का रेस्क्यू, दो ग्राहक समेत 8 लोग धराए

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। बचपन बचाओ आंदोलन और जिला प्रशासन की पहल पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 6 नाबालिग लड

बिहार: रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 6 नाबालिग का रेस्क्यू, दो ग्राहक समेत 8 लोग धराए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। बचपन बचाओ आंदोलन और जिला प्रशासन की पहल पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर 6 नाबालिग लड़कियों को अवैध धंधेबाजों को चंगुल से मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने दो ग्राहक समेत 8 महिला दलालों को हिरासत में लिया है। नगर के बोहा टोला रेड लाइट इलाके में छापेमारी हुई है।


दरअसल, बचपन बचाओ आंदोलन के अधिकारी सीतामढ़ी पहुंचे थे और जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस को नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने की जानकारी दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रेड लाइट एरिया में पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 6 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।


सीतामढ़ी डीएम और एसपी के निर्देश पर हुई इस छापेमारी से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है। बता दें कि सीतामढ़ी में यह घिनौना कारोबारी खुलेआम फल फूल रहा है। इसससे पहले भी देह व्यापार के इस अनैतिक धंधे से कई लड़कियों को मुक्त कराया जा चुका है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता