ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: स्कूल में पर्चा साट कर शिक्षकों से मांगी दो लाख की रंगदारी, खुद को बताया गरीबों का मसीहा

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पहले अपराधियों के निशाने पर कारोबारी और पैसे वाले लोग होते थे लेकिन अब इनके निशाने पर सरकारी स्कूल के शिक्षक भी आ गए

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: स्कूल में पर्चा साट कर शिक्षकों से मांगी दो लाख की रंगदारी, खुद को बताया गरीबों का मसीहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पहले अपराधियों के निशाने पर कारोबारी और पैसे वाले लोग होते थे लेकिन अब इनके निशाने पर सरकारी स्कूल के शिक्षक भी आ गए हैं। सीतामढ़ी में अपराधियों ने स्कूल पर पर्चा साट कर शिक्षकों से दो-दो लाख रुपए की डिमांड कर दी है और रंगदारी के पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।


दरअसल, बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के सहियारा थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरनहिया के विद्यालय भवन के मुख्य द्वार के पीलर पर रंगदारी की मांग का पर्चा साट कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी है।स्कूल के हेडमास्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि शिक्षक और अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी सोमवार की सुबह जब स्कूल पहुंचे, तो मुख्य द्वार के चार पीलरों पर पर्चा सटा पाया। 


टीम नवाब गरीबों के मसीहा नामक आपराधिक संगठन के द्वारा 2 सितंबर को 2 बजे तक 2 लाख स्कूल के सभी कर्मियों को देने को कहा गया है। पैसे नहीं देने वाले कर्मियों और उनके परिवार को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मी दहशत में आ गए हैं। 


घटना की जानकारी मिलते ही सहियारा थाना की पुलिस स्कूल पहुंची और धमकी वाले पर्चा को को हटाया और परिसर में फेंके गए अन्य 8 पर्चा को जब्त कर लिया है। हेडमास्टर ने स्थानीय थाना और उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है। पूरे मामले पर सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता