ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को दिनदहाड़े मारी गोली, 2 लाख से अधिक की लूट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले में इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर दो लाख से अधिक रूपए अपराधियों ने लूट लिए. अपराधियों ने

बिहार : इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को दिनदहाड़े मारी गोली, 2 लाख से अधिक की लूट
First Bihar
1 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है. जिले में इंडियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को दिनदहाड़े गोली मारकर दो लाख से अधिक रूपए अपराधियों ने लूट लिए. अपराधियों ने इस दौरान केंद्र संचालक के आंख में मिर्ची भी फेंकी. 


आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि संचालक के जांघ में गोली मारी गई है. घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए हैं. घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के मधेपुरा से जानकीनगर अपने केंद्र जाने के दौरान इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. घायल संचालक का नाम कृष्णकांत है.


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने फोन पर इस घटना की पुष्टि की है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता