ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर✦Bihar News: सम्राट ने पूछा- आखिर अनंत और नीरज के बीच क्या विवाद है? NDA की बैठक में मोकामा वाले मुद्दे पर मंथन✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर

विधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू से जुड़े ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्यालय से पिस्तौल, मैगजीन और 2 कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सीतामढ़ी/बेलसंड: सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा (रामविलास) पार्टी के विधायक अमित कुमार रानू से जुड़े ठिकानों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला और गरमा गया है। जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने विधायक के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर कोर्ट के सर्च वारंट के आधार पर छापेमारी की। रिपोर्टों के अनुसार, मामला जमीन की बाउंड्री तोड़े जाने और कथित कब्जे से जुड़ा है।


इसी कार्रवाई के दौरान विधायक के बेलसंड स्थित कार्यालय में भी तलाशी की गई, जहां से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 9 कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। वहीं, नन्हे सिंह और छोटू यादव की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है। दोनों के विधायक अमित कुमार रानू के साथ बनाए गए रील वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


मामले की पृष्ठभूमि में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का जमीन विवाद बताया जा रहा है। शिकायत के मुताबिक, निर्माणाधीन मकानों की बाउंड्री तोड़े जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार किया है और विधायक के भाई सोनू सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।


पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर विधायक के आवास की तलाशी ली थी। छापेमारी के दौरान जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, विधायक के कार्यालय से हथियार बरामदगी और नन्हे सिंह-छोटू यादव की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय पुलिस की आधिकारिक विस्तृत पुष्टि का इंतजार है।


मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता