ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दिया है. कारोबारी को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन रास्ते में मौत ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मार दिया है. कारोबारी को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल  लाया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई. यह घटना सीतामढ़ी के कोट बाजार की है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने हत्या क्यों की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी प्रभात कुमार अपने साइकिल की दुकान पर बैठे हुए थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने प्रभात को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी नकाब पहने हुए थे. इस दौरान वह प्रभात के साइकिल की दुकान पर पहुंचे और प्रभात पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता