ब्रेकिंग
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सीतामढ़ी में डबल मर्डर, महिला और बच्चे की हत्या कर शव को एसिड से जलाया

SITAMARHI: सीतामढ़ी में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 30 साल की महिला और 3 साल के बच्चे की हत्या कर शव को एसिड से जलाया गया है। शव की शिनाख्त ना हो इसे लेकर हत्यारो

सीतामढ़ी में डबल मर्डर, महिला और बच्चे की हत्या कर शव को एसिड से जलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 30 साल की महिला और 3 साल के बच्चे की हत्या कर शव को एसिड से जलाया गया है। शव की शिनाख्त ना हो इसे लेकर हत्यारों ने ऐसा किया है। 


घटना पुपरी के शाहजहांपुर की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों की लाश बेरबा बांध के पास झाड़ी से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि ग्रामीण झाड़ी के पास से जा रहे थे तभी उन्हें लाश की दुर्गंध आई। ग्रामीण झाड़ी में जाकर देखे तो वहां बुर्का में लिपटा महिला और बच्चे का शव पड़ा हुआ था। 


जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दोनों शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस महिला और बच्चे की लाश की पहचान करने में जुटी है। शव को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों की पहले हत्या कर दी गयी है और साक्ष्य मिटाने के लिए तेजाब छिड़कर जला दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता