ब्रेकिंग
Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?

सीतामढ़ी में बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

SITAMARHI: खूशियों के मौके पर फायरिंग करना कुछ लोगों की आदत होती है। ऐसे लोग समाज में अपना हाई स्टेटस दिखाने की कोशिश करते हैं। वे अपने रवैय्ये से बाज नहीं आते है। अक्सर शादी

सीतामढ़ी में बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: खूशियों के मौके पर फायरिंग करना कुछ लोगों की आदत होती है। ऐसे लोग समाज में अपना हाई स्टेटस दिखाने की कोशिश करते हैं। वे अपने रवैय्ये से बाज नहीं आते है। अक्सर शादी समारोह, रिसेप्शन, बर्थडे पार्टी, तिलक समारोह में ऐसे लोग फायरिंग करते देखे जा सकते हैं। यूं कहे कि हर्ष फायरिंग का ट्रेड ही मानों चल गया है। ऐसे लोगों को कानून का भी डर नहीं रहता है। सीतामढ़ी में भी एक शख्स बर्थडे पार्टी के मौके पर पिस्टल से दनादन फायरिंग की और अपनी खूशियों का इजहार कुछ इस कदर किया। सोशल मीडिया पर अब हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


हर्ष फायरिंग का यह वीडियो बिहार के सीतामढ़ी जिले का बताया जा रहा है। जहां धूमधाम के साथ बच्ची का बर्थडे पार्टी मनाया गया। लेकिन तभी इस दौरान पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग भी की गयी। पार्टी में राइफलधारी भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


सीतामढ़ी जिले के रीगा में बर्थडे पार्टी के दौरान पिस्टल से एक के बाद एक कई गोलियां हवा में दागी गई। इस दौरान हथियार बांह में टांगे कई लोग भी दिखे। बताया जाता है कि एक बच्ची का बर्थडे था। जब बच्ची केक काट रही थी तब परिवार का पूरा सदस्य मौजूद था। घर की महिलाएं भी उस वक्त मौजूद थी। तभी बच्ची के पास खड़े शख्स ने आव देखा ना ताव पॉकेट से पिस्टल निकाला और आसमान में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। उसने चार पांच गोलियां हवा में दाग दी। 


अब हर्ष फायरिंग का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 1st बिहार झारखंड चैनेल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। यह वीडियो रीगा का बताया जा रहा है लेकिन फायरिंग करने वाला कौन है इसकी पहचान अबतक नहीं हो पायी है। हांलाकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 


हर्ष फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान हो पाती है या नहीं। और यदि पहचान होती है तो इस शख्स पर पुलिस क्या कार्रवाई कर पाती है। यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि यदि ऐसी हरकत करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो उनका मनोबल और बढ़ेगा और फिर वे किसी पार्टी में इस तरह की हरकत करेंगे। उनकी यह हरकत किसी की जान के लिए खतरा बन सकता है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता