ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानामुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशाना

बिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीर

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गैंगवार की घटना सामने आई है। कुख्यात शराब माफिया गणेश राय को बदमाशों ने गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला परसा गांव में शुक्रवार को गैंगवार की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। कुख्यात शराब माफिया गणेश राय को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल गणेश राय को परिजन बाइक से सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका ऑपरेशन हुआ।



डॉक्टरों के अनुसार गणेश राय को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके पेट में जबकि दूसरी जांघ के पास लगी है। उसकी हालत पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। घायल गणेश राय जमला परसा गांव निवासी स्वर्गीय श्याम किशोर राय का पुत्र है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका कुख्यात शराब कारोबारी श्रवण यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि शराब के अवैध कारोबार और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 



सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि गणेश राय और श्रवण यादव दोनों पुलिस रिकॉर्ड में कुख्यात शराब माफिया हैं। एसपी के मुताबिक गणेश राय के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सुप्पी थाना क्षेत्र के परसा निवासी श्रवण यादव के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।



एसपी ने बताया कि श्रवण यादव सुप्पी थाना कांड संख्या 173/26 में पहले से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता