ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन

बिहार में पूर्व मुखिया के भतीजे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में मर्डर की दूसरी वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में पूर्व मुखिया के भतीजे सुंदर राय की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। 24 घंटे में दूसरी हत्या की घटना से दहशत बढ़ गई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी हत्या की वारदात सामने आई है। इस बार नानपुर प्रखंड के मोहनी पंचायत के पूर्व मुखिया जय नारायण राय के भतीजे सुंदर राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि सुंदर राय मोहनी गाछी स्थित चौक पर CSP केंद्र का संचालन करता था। रोज की तरह शनिवार देर शाम वह CSP बंद कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल सुंदर राय की मौके पर ही मौत हो गई। 


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान में जुटी है।


गौरतलब है कि इससे पहले महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में भी अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस मामले में अब तक शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता