ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: कुख्यात अपराधी रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा चौक पर कुख्यात अपराधी रामबाबू राय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल कायम हो गया। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामबाबू राय पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रामबाबू राय पर हत्या, लूट, अपहरण, डकैती समेत दर्जनों संगीन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।


लालबाबू राय लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। 


पुलिस आपसी रंजिश, गैंगवार या पुरानी दुश्मनी समेत हर एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता