ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड के घर में हुआ युवक का अंतिम संस्कार, प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हुई थी हत्या

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग में लड़की के परिवार वालों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना से नाराज परिवार के लोगों ने लड़की के घर में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से आहत लड़के के परिवार के लोगों ने युवती के निर्माणाधीन घर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।


दरअसल, डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर धर्मबाना गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान अनूठा भगत के 25 वर्षीय पुत्र राम भजन भगत के रूप में की गई है।


जानकारी के मुताबिक, राम भजन भगत गांव में कोचिंग के दसवीं की छात्रा से बात करता था। इसी के विवाद में प्रेमी शिक्षक की हत्या की गई है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।


घटना सोमवार की देर रात 12 बजे की बताई जा रही है। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने घटना का विरोध जताते हुए लड़की के निर्माणाधीन घर में अंतिम संस्कार कर दिया है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता