ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime news: पूर्व प्रखंड प्रमुख को सरेआम मारी गोली, बदमाशों ने पति के सामने ही सिर में उतार दी बुलेट

Bihar Crime news: बिहार के सीतामढ़ी बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर जख्मी कर दिया है. वह अपने पति के साथ कहीं जा रही थीं, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी.

Bihar Crime news
सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व प्रखंड प्रमुख को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूर्व प्रमुख श्रीमती भूषण बिहारी अपनी पति भूषण बिहार के साथ बाइक पर जा रही थी, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।


पूर्व प्रमुख की कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल पूर्व प्रमुख को इलाज के लिए बैरगनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


सीतामढ़ी के निजी अस्पताल से भी डॉक्टर ने उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। पूर्व प्रमुख के पति को भी चोटें आई हैं। वह भी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व प्रमुख पर हुए इस हमले से कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।


घटना के सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी रामकृष्ण भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी घटना के कारण और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूर्व प्रमुख पर हुए इस हमले से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता