ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रही थी छात्रा

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां प्यार में असफल सिरफिरे आशिक ने एक छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इल

सिरफिरे आशिक ने लड़की को मारी गोली, कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रही थी छात्रा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां प्यार में असफल सिरफिरे आशिक ने एक छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा गुड्डी अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रही थी इसी दौरान कुलदीप नामक सिरफिरे युवक ने उसे गोली मार दी। घायल छात्रा गुड्डी की मानें तो पिछले दो साल से आरोपी कुलदीप उसे परेशान कर रहा था और अक्सर उससे बात करने की कोशिश करता था।


आरोपी कुलदीप द्वारा दबाव दिए जाने के बावजूद गुड्डी उससे बात करने को तैयार नहीं थी। जो कुलदीप को नागवार गुजर रही थी। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी युवक बार-बार उसको फोन कर बात करने की कोशिश करता था, गुड्डी ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को भी दी थी।


आज किसी बात को लेकर सिरफिरे आशिक कुलदीप ने निर्मली स्थित जगदीश मंडल कॉलेज से पढाई कर अपनी दोस्तों के साथ घर लौट रही गुड्डी को रोककर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल गुड्डी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता