ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Gopalganj Crime News: शूटर के पिता को मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती

गोपालगंज में चर्चित शिक्षक व पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड के शूटर के पिता को गोली मारी गयी है। जब वो घर के पास बथान पर बैठे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश हत्या की नियत से आए और गोली मारकर फरार हो गये। पैर में गोली लगने से वो बाल-बाल बच गये।

BIHAR POLICE
गोली मारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj crime news: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां अपराधियों ने एक घर के पास बथान पर बैठे व्यक्ति को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार दो अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। 


बताया जाता है कि चर्चित शिक्षक अरबिंद यादव हत्याकांड के शूटर के पिता को गोली मारी गयी है। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। घायल की पहचान उचकगांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है। जो अपने घर के पास बथान पर बैठे थे तभी एक बाइक पर सवार दो अपरधियों ने गोली मार दी और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। 


रमेश यादव के पैर में गोली लगी है जिससे वो घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां के डॉक्टरों ने वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उचकगांव थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


बता दें कि दो सप्ताह पहले ऊंचकगांव के श्यामपुर गांव निवासी चर्चित शिक्षक व पूर्व मुखिया अरबिंद यादव को अपरधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। अरबिंद यादव के हत्या का शूटर अभिषेक यादव है। जिसके पिता रमेश यादव की हत्या के मकसद से आए बाइक सवार दो अपराधियों ने आज गोली मार दी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।