ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

शिवहर में 4 दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर का मिला शव, इलाके में सनसनी

शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कासोपुर चौर से 14 वर्षीय किशोर बिट्टू कुमार का शव बरामद हुआ है। वह चार दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के कासोपुर चौर से सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत किशोर की पहचान रामचंद्र राय के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो बीते चार दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सोमवार को अचानक चौर क्षेत्र में उसका शव मिलने से पूरे गांव में मातम पसर गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुरनहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया गया। शिवहर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, “मृतक की उम्र लगभग 14 वर्ष है और उसकी पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, जो चार दिन पूर्व से गायब था। शव मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”


स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर के गायब होने की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब शव मिलने के बाद कई तरह की आशंकाएं और सवाल उठने लगे हैं। चौर जैसे सुनसान इलाके में शव मिलने के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बिट्टू की संदिग्ध मौत पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।