ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

शिवहर में 'जासूस बाज' मिलने से सनसनी, शरीर पर लगा है कैमरा और सोलर प्लेट

SHEOHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिवहर से जहां एक जासूस बाज मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बाज के शरीर पर कैमरा और सोलर प्लेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है शिवहर से जहां एक जासूस बाज मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बाज के शरीर पर कैमरा और सोलर प्लेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं. बाज को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से बाज को पकड़ा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना जिले के शिवहर थाना इलाके की है. जहां चिकनौटा गांव में एक जासूस बाज  मिलने से सनसनी फ़ैल गई. जिसके शरीर के ऊपर कैमरा और सोलर प्लेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं. हरनाही पंचायत के पूर्व मुखिया रामाकांत राम ने बताया कि एक बाज पक्षी को लोगों ने उड़ते हुए देखा. जो उड़ने के दौरान ऊपर-नीचे हो रहा था. जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. 


ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. खबर मिलते ही फ़ौरन पहुंची पुलिस टीम ने बाज को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बताया की बाज के शरीर पर सोलर प्लेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए गए हैं. उसके गले में चिप के साथ कैमरा भी लगाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. उपकरणों की जांच की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता