ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

शराब के लिए शैतान बना बाप, पैसा नहीं मिलने पर नवजात की पटक कर ले ली जान

SHEKHPURA: शराब के लिए एक पिता शैतान बन गया. वह पत्नी से पैसा शराब पीने के लिए मांग रहा था, लेकिन पत्नी ने देने से इंकार कर दिया. गुस्से में आकर बाप ने अपने 16 दिन के नवजात बच

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SHEKHPURA: शराब के लिए एक पिता शैतान बन गया. वह पत्नी से पैसा शराब पीने के लिए मांग रहा था, लेकिन पत्नी ने देने से इंकार कर दिया. गुस्से में आकर बाप ने अपने 16 दिन के नवजात बच्चे की पटक कर जान ले ली. घटना शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र की है.

पति का दिमाग शांत होने के लिए बच्चे को छोड़ दी थी पत्नी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोहराज चौधरी ने शराब पीने को लेकर अपनी पत्नी दीपिका देवी से पैसे की मांग की. जब पत्नी ने शराब पीने को लेकर पैसा नहीं दिया तो सनकी का गुस्सा सातवें आसमा पर जा पहुंचा और अपनी पत्नी को पीटने लगा. इसी बीच महिला किसी तरह जान बचा कर भाग निकली. भागने से पहले महिला ने अपने नवजात को घर में सुला दिया. महिला को लगा कि नवजात को देख शायद पति सोहराज का गुस्सा शांत हो जाए. लेकिन उसका उलटा ही हो गया. 

पत्नी ने दर्ज कराया केस

वह शराब को लेकर इतने गुस्से में था कि वह अपने नवजात को उठाकर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया. पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कोरमा थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के पिता और पत्नी के लिखित आवेदन के पर केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

ROHIT SHARMA

FirstBihar संवाददाता