ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बिहार : शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 3 महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी

KATIHAR : कटिहार जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराबियों को पकड़ने गई पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. हमले में एक ASI

बिहार : शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत 3 महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : कटिहार जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराबियों को पकड़ने गई पुलिस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. हमले में एक ASI समेत तीन महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी बताई जा रही हैं. सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में कुछ शराबियों के छिपे होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर शराबियों को पकड़ने पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया. हमले के समय कुछ पुलिसकर्मी तो अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों को पकड़कर हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से जमकर पीटा. घायलों में ASI संजय कुमार समेत 3 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं. 


आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल इलाज जारी है. वहीँ, स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मौके से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीँ, 17 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स