ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

शराबबंदी वाले राज्य में एक करोड़ की शराब जब्त, धान की भूसी में छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप

ARWAL: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में दूसरे राज्यों से शराब पहुंचने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां कलेर थाने की पुलिस ने ट्रक से एक कर

शराबबंदी वाले राज्य में एक करोड़ की शराब जब्त, धान की भूसी में छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में दूसरे राज्यों से शराब पहुंचने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां कलेर थाने की पुलिस ने ट्रक से एक करोड़ रुपए की शराब को जब्त किया है। शराब को धान की भूसी के भीतर छिपाकर लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।


अरवल डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम एन एच 139 पर नंदिनी होटल के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी औरंगाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक पर उनकी नजर पड़ी। पुलिस ने ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी शुरू की तो ड्राइवर और खलासी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस टीम ट्रक को जब्त कर थाने ले आई, जहां तलाशी के दौरान धान की भूसी में छिपाकर रखी गई करीब एक करोड़ की शराब बरामद हुई।


ट्रक से कुल 773 कार्टून में अलग अलग कंपनियों के 23004 बोतल शराब बरामद की गई है। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए ड्राइवर और खलासी को धर दबोचा। गिरफ्तार ड्राइवर शंभूलाल नायक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और खलासी केशी लाल मीणा उदयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी को जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि शराब को पकड़ने वाली टीम को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता