ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशीले पदार्थों की बढ़ी मांग, 37 लाख के हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां पुलिस ने 37 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जासो रोड में हेरोइन की बड़ी खेप पहुंची है। प्

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशीले पदार्थों की बढ़ी मांग, 37 लाख के हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां पुलिस ने 37 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जासो रोड में हेरोइन की बड़ी खेप पहुंची है। प्राप्त सूचना के आधार पर बक्सर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो रोड में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 750 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार तस्कर से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि 37 लाख के हेरोइन की डिलीवरी किसे की जानी थी।


बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद एक तरफ जहां दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है वहीं दूसरी तरफ लोग दूसरे नशे के भी आदि हो रहे हैं। ऐसे में राज्य में गांजा और हेरोइन के साथ साथ अन्य मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर है। पुलिस इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है बावजूद इसके अवैध कारोबार से जुड़े लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें