ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 50 लाख की शराब, पंजाब से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप पहुंचने का सिलसिला जारी है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में आए दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है।

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 50 लाख की शराब, पंजाब से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप पहुंचने का सिलसिला जारी है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में आए दिन शराब की खेप पकड़ी जा रही है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 50 लाख की शराब पकड़ी है। पुलिस ने यह कार्रवाई लौरिया थाना क्षेत्र में की है।


दरअसल, लौरिया थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप पंजाब से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार पहुंचने वाली है। शराब की डिलीवरी मधुबनी के झंझारपुर में होनी थी लेकिन इससे पहले ही शराब माफिया के मनसूबे पर पानी फिर गया।


सूचना के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान बेतिया की तरफ जा रही ट्रक को पुलिस ने रोका। पुलिस की टीम जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चूरा के बोरे में छिपाकर रखी गई करीब 500 पेटी शराब को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को अरेस्ट किया है और उनसे पूछताछ कर रही है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें