ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 90 लाख की शराब, हरियाणा से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

GOPALGANJ: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून कागू हुए कई साल बीत गए लेकर पुलिस और सरकर इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रहे हैं। दूसरे प्रदेशों से लगातार शराब की

शराबबंदी वाले राज्य में पकड़ी गई 90 लाख की शराब, हरियाणा से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून कागू हुए कई साल बीत गए लेकर पुलिस और सरकर इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रहे हैं। दूसरे प्रदेशों से लगातार शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है। गोपालगंज में पुलिस ने पशु आहार की आड़ में छिपाकर ले जायी जा रही शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, बरौली थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब बड़ी खेप गोपालगंज के रास्ते बिहार पहुंचने वाली है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने देवापुर गांव के पास एनएच 27 पर वाहनों की  जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक कंटेनर को रोका। कंटेनर में पशु आहार लोड था। पहले तो जांच के दौरान तस्कर ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस टीम ने कंटेनर की अच्छे तरीके से तलाशी ली तो शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।


शराब की खेप हरियाणा से गोपालगंज ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की कीमत 90 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के पानीपतका रहने वाला है। ट्रक से करीब आठ हजार लीटर विदेश शराब को जब्त किया गया है, जिसे ट्रक में बने तहखाना और पशु आहार के बोरी के नीचे छिपाकर रखा गया था।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें