ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

शराब पीने और बेचने के आरोप में 125 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान

JEHANABAD/SASARAM : बिहार में शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शराब के अवैध कारोबार और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सैकड़ों लोगो

शराब पीने और बेचने के आरोप में 125 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD/SASARAM : बिहार में शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शराब के अवैध कारोबार और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है। जहानाबाद में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 47 लोगों को पकड़ा है जबकि सासाराम में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।


जहानाबाद में उत्पाद अधीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में बीती रात शराब कारोबारियों एवं शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान घोसी, हुलासगंज,शकूराबाद और मखदुमपुर के कई गांवों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 6 महिला समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से करीब 20 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों को कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। विशेष अभियान से पूरे जहानाबाद जिले में शराबियों एवं शराब कारोबारियों के बीच में हड़कंप मच गया है।


उधर, रोहतास में भी उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शराब बेचने और पीने वाले लोग शामिल हैं। मद्य निषेध विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें 78 लोग पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। जो शराब बेचने में संलिप्त पाई गई हैं। बता दें कि पिछले महीना भी विभाग द्वारा इसी तरह के अभियान चलाकर भारी संख्या में शराबियों तथा शराब कारोबारियों को पकड़ा गया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें