ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार 4 लोग गिरफ्तार, रोते-रोते मांगी माफी

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है. यह सभी शराब के नशे में थे और शराब की बोतल भी लेकर बनारस से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. बन

शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार 4 लोग गिरफ्तार, रोते-रोते मांगी माफी
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है. यह सभी शराब के नशे में थे और शराब की बोतल भी लेकर बनारस से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. बनारस से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान चालक को गोली मारने की धमकी दे रहे थे. चालक ने मोहनिया चेक पोस्ट पर मौजूद रहे उत्पाद विभाग के अधिकारियों को इनके द्वारा दिए जाने वाली धमकी और शराब पीने की बात कह कर पकड़वाया. गिरफ्तार होने के बाद ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कह कर सभी शराबी फूट फूट कर रोने लगे.  


स्कॉर्पियो चालक रामबाबू ने बताया कि मुजफ्फरपुर से गाड़ी के मालिक ने इन चारों को अपना दोस्त बताकर वाराणसी के लिए भेजा था. वाराणसी से मुजफ्फरपुर जाने के लिए जब चले तो ये लोग मुझे मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे. यूपी में इन लोगों द्वारा शराब पीया गया और शराब की बोतले भी गाड़ी में रख ली गई. जब मैंने विरोध किया तो मुझे भी मारने लगे. फिर मैंने चेक पोस्ट पर गाड़ी खड़ी कर पुलिस को बताया. जिसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. हम सभी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.


उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निरंजन कुमार बताते हैं शराब पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा चेक पोस्ट पर तैनाती की गई है. जहां एक कार युपी से बिहार आ रहा था जिसको रुकवाया गया तो गाड़ी रुकते ही कार पर सवार कुछ लोग भागने लगे. उन लोगों को खदेड़ कर पकड़ा गया. इन लोगों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी और गाड़ी में भी शराब मौजूद थी. चालक बता रहा था सभी मुजफ्फरपुर से बनारस आए हैं और वापस लौट रहे थे. चालक को भी मारने की धमकी दे रहे थे. कुल 4 लोग गाड़ी में सवार थे सभी को जेल भेजा जा रहा है.