ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनामBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम

शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार शख्स की मौत पर बवाल, पटना पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में तबीयत

शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार शख्स की मौत पर बवाल, पटना पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है। पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। घटना से गुस्साए कैदी के परिजनों और सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गांधी नगर की है।


बताया जा रहा है कि गांधी नगर गाभतल के रहने वाले दीनानाथ सिंह के बेटे उपेन्द्र सिंह को दानापुर पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ 15 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ कर कानूनी प्रक्रिया के बाद 16 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा दिया था। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र सिंह जैसे ही बेऊर जेल की गेट पर पहुंचा, वहां बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे उसे काफी अदरूनी चोटें आई थीं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ही उपेंद्र सिंह की मौत हुई है। उधर, घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शव को सड़क पर रखकर लोगों ने आगजनी भी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।