ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना : रिश्तेदार की बहन की शादी में शामिल होने गए वेटर का मर्डर, मास्क लगाकर आए थे अपराधी

PATNA : पटना में रिश्तेदार की बहन की शादी में शामिल होने गए वेटर का अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ के करोड़ी चक के रहने वाले 21 साल के वेटर छोट

पटना : रिश्तेदार की बहन की शादी में शामिल होने गए वेटर का मर्डर, मास्क लगाकर आए थे अपराधी
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में रिश्तेदार की बहन की शादी में शामिल होने गए वेटर का अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ के करोड़ी चक के रहने वाले 21 साल के वेटर छोटून उर्फ छोटू के रुप में की गई है.

घटना बुधवार की देर रात 12 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि करोड़ी चक का रहने वाला छोटून  शादी में शामिल होने गया था तभी द्वारपूजा के समय वह 100 मीटर की दूरी पर खड़ा था. इसी दौरान मास्क लगाए एक युवन ने छोटू के सिर में सटाकर गोली मारी और हथियार लहराते हुए फरार हो गया. 

गोली लगने के बाद छोटू वहीं पर गिर गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फुलवारीशऱीफ थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन की. एक बच्चे ने छोटू को गोली मारते देखा, पर वह इतना ही बता सका कि अपराधी मास्क लगाए थे. पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है. 

वहीं बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले छोटून की एक राजेश नाम के युवक के साथ मारपीट हुई थी. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और राजेश ने छोटून को धमकी भी दी थी. पुलिस उस एंगल से भी जांच कर रही है.