ब्रेकिंग
सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड

रणक्षेत्र में बदला शादी का मंडप: वर-वधू पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट, एक की मौत के बाद मातम में बदल गई खुशियां

GAYA: गया में एक शादी का मंडप देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया। मामूली बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक शख्स की मौत ह

रणक्षेत्र में बदला शादी का मंडप: वर-वधू पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट, एक की मौत के बाद मातम में बदल गई खुशियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक शादी का मंडप देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया। मामूली बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के निमचक गांव की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मानपुर थाना क्षेत्र के वलना गांव से बेलागंज के निमचक गांव में मिथिलेश यादव के घर बारात आई थी। जयमाला के बाद बाराती और अन्य लोग भोज का लुत्फ उठा रहे थे। शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे थे, तभी डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे।


मारपीट की इस घटना में दूल्हा पक्ष से आए डीजे संचालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी तरह से शादी की रस्में पूरी कर दूल्हा दुल्हन को विदा कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।