ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

शादी के दो साल बाद पति मांग रहा था दहेज, नहीं देने पर 3 दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप

DESK: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन घटनाओं अंजाम दे रहे हैं। दो लाख रुपया दहेज

शादी के दो साल बाद पति मांग रहा था दहेज, नहीं देने पर 3 दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और आए दिन घटनाओं अंजाम दे रहे हैं। दो लाख रुपया दहेज नहीं मिला तो पति ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर घर में गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। जिसमें युवक की मां और बहन ने उसकी मदद की। हैरत की बात है कि दो औरतों के सामने एक औरत की इज्जत तार-तार हो रही थी लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। 


इस घटना से समझा जा सकता है कि समाज आज किस दिशा में जा रहा है। कोई पति अपनी पत्नी के साथ इस तरह का रवैय्या अपनाएगा यह कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। लेकिन यूपी के कानपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पीड़िता ने चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पति-सास और ननद को महिला ने आरोपी बनाया है। 


पीड़िता का कहना है कि 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन उसके बाद और दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज के तौर पर दो लाख रुपये मांगी जाने लगी। जिसे दे पाने में महिला के मायके वाले असमर्थ थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तब महिला की अक्सर पिटाई की जाने लगी। उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर दिया गया। खाना भी बंद कर दिया गया। मायके वालों से फोन पर बातचीत भी बंद कर दी गयी। 


बार-बार दहेज की मांग करने के बावजूद जब मांगे पूरी नहीं हुई तब एक दिन उसका पति शराब के नशे में 3 दोस्तों को लेकर घर आ गया फिर चारों ने मिलकर घर में ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जब इसका विरोध किया तो पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की गयी। किसी तरह वहां से निकली और मायके पहुंची। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी। 


पीड़िता के बयान पर चकेरी पुलिस ने पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने ननद और सास को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता का कहना था कि सास और ननद भी दहेज की मांग किया करते थे। उनके सामने ही गैंगरेप हुआ लेकिन दोनों मूकदर्शक बने रहे। फिलहाल सभी मौके से फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।