ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार : शादी में सरेआम कट्टा लहराते दिखा लड़का, स्टेज पर कई राउंड फायरिंग भी की, वीडियो वायरल

MUNGER : बिहार में हर्ष फायरिंग पर सख्त पाबंदी होने के बावजूद भी हर दिन इससे जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बावजूद भी एक तो लोगों की भीड़ शादियों में उ

बिहार : शादी में सरेआम कट्टा लहराते दिखा लड़का, स्टेज पर कई राउंड फायरिंग भी की, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में हर्ष फायरिंग पर सख्त पाबंदी होने के बावजूद भी हर दिन इससे जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बावजूद भी एक तो लोगों की भीड़ शादियों में उमड़ रही है उसपर से नियमों को ताक पर रखते हुए हर्ष फायरिंग का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है जहां शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिन खूब वायरल हो रहा है. 


मामला धरहरा प्रखंड के अमारी गांव का है जहां एक युवक सरेआम देसी कट्टा से फायरिंग करता नजर आ रहा है. दरअसल, गांव के रहने वाले कैलाश पंडित की बेटी की शादी थी. शादी समारोह में वरमाला के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. वीडियो में फायरिंग करने वाला शख्स की उम्र काफी कम है. लेकिन, फायरिंग दनादन कर रहा है. वो भी स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बगल से ही फायरिंग कर रहा है. 


आरोपी ने फायरिंग करने के बाद इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है. हेमजापुर थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. 

टैग्स