ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच

पटना : शादी के जश्न में फायरिंग, दो मासूम बच्चों को लगी गोली

PATNA : बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां शादी समारोह में जयमाला के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में 2 बच्चे घायल हो गए. दोनों को गंभीर

पटना : शादी के जश्न में फायरिंग, दो मासूम बच्चों को लगी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है. ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां शादी समारोह में जयमाला के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में 2 बच्चे घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालत में पटना के इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.


घटना धनरूआ थाने के वीर गांव की है. घायलों की पहचान लड़की के चचेरे भाई 9 वर्षीय यादी कुमार और गांव के अमरेंद्र कुमार के 7 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि महेंद्र राम की बेटी की शादी थी. बारात मसौढ़ी से आई थी. बारात में शामिल कुछ युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे.साथ ही वे हवाई फायरिंग भी कर रहे थे. लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वे नहीं मानें. हद तो तब हो गई जब जयमाला के दौरान भी उन लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी. 


फायरिंग से पास स्थित एक छज्जे पर बैठे प्रियांशु और यादी घायल हो गए. प्रियांशु को पेट और यादी को सीने में गोली लगने के बाद बताई जा रही है. घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. इस संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष का कहना था कि घटना की सूचना मिली है. फिलहाल अभी किसी के द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है. इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स