ब्रेकिंग
हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईहाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाई

Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप

Bihar Crime News: शिवहर के पुरनहिया थाना क्षेत्र में दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गुड्डू ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां बदमाशों ने तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है जबकि एक अन्य शख्स को गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां की है।


मृतक की पहचान गुड्डू ठाकुर के रूप में हुई है, जिन्हें चार गोलियां मारी गईं। वहीं, गोली लगने से लाल कृष्ण झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधी पैदल आए और घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही फरार हो गए। 


इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार, एसटीएफ की टीम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता