ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: सनकी पति ने रॉड से पीट-पीटकर ले ली पत्नी की जान, हत्या करने के बाद खुद पहुंचा थाने

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली. पत्नी की हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

Bihar Crime News
पति ने की पत्नी की हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव में शनिवार की दोपहर आपसी विवाद में सिरफिरे पति ने लोहे के राड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि उसने पत्नी को कमरे में बंद कर तब तक पीटा जब तक की उसकी मौत नहीं हो गयी है. 


हैरत की बात यह कि हत्यारा पति खुद पिपराही थाना पहुंचकर पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी. वहीं अपना गुनाह कबूलते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता के नेतृत्व में मीनापुर बलहा गांव पहुंची पुलिस ने मृतका पूजा कुमारी (30) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पति अमरेश कुमार को हिरासत में ले लिया है. 


थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि मामले की जांच जारी है. मीनापुर बलहा गांव निवासी अमरेश कुमार शनिवार की दोपहर थाने पर पहुंचा और जोर-जोर से चिल्लाते हुए पत्नी की हत्या की बात कहीं. साथ ही खुद को गिरफ्तार करने की बात कही. इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची. जहां पूजा कुमारी का शव पड़ा था. पुलिस ने अमरेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


बताते चलें कि अमरेश कुमार नशेरी व सनकी प्रवृति का व्यक्ति है. वह अक्सर अपने घर में मारपीट व हंगामा करता रहा है. इस क्रम में शनिवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. इससे नाराज अमलेश कुमार ने पत्नी पूजा कुमारी को लोहे के राड से पीट-पीटकर मार डाला. पूजा कुमारी की अमरेश कुमार के साथ आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी. ग्रामीणों के अनुसार सनकी प्रवृत्ति का होने के कारण अमरेश कुमार का किसी से अच्छा संबंध नहीं रहा है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता