ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

Bihar Crime news: मर्डर या सुसाइड? बिहार में संदिग्ध हालत में बाइक मैकेनिक का शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime news: बिहार के शिवहर में एक बाइक मैकेनिक का शव उसके ही गैराज से मिला है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है.

Bihar Crime news
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime news: बिहार के शिवहर में मोटरसाइकिल मिस्त्री का शव उसके ही गैराज से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। बाइक मकैनिक की किसी ने हत्या कर दी है या उसने खुद अपनी जान दे दी? पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शंकर बैट्री के पास की है।


मृतक की पहचान शहर के मुरारी चौक वार्ड नम्बर 20 निवासी रामईश्वर राय के रूप में की गई है। सदर डीएसपी सुशील कुमार व सदर थाना अध्यक्ष सह- इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सदर डीएसपी बताया कि राम ईश्वर कई वर्षों से पवन मोटर गैरेज के नाम से मोटर गैरेज चलता था।


लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था और वह दिन-रात मेहनत कर परिवार का भरण पोषण करता था। सुबह दुकान खोलता और रात को बंद कर घर लौट जाता। शुक्रवार की शाम घर नहीं पहुंचाने पर बड़े बेटे मनीष ने शाम में पिता को फोन किया तो बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहा है लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा।


शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे छोटा बेटा रोहित गेरेज पर साईकिल लेने आया तो गैरेज का दरबाजा खुला था और पिता अचेत अवस्था में जमीन पर मृत पड़ा था। छत से एक गमछा बांधकर लटका हुआ था। पिता की मौत देख पुत्र सन्न रह गया और घर पर जाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।


सदर डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उधर, इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता