ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

गिरिडीह में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला के साथ उसके बेटे-बेटी की निर्मम हत्या

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है।

JHARKHAND NEWS
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND CRIME: दिल को दहला देने वाली घटना झारखंड के गिरिडीह में सामने आई है। जहां महिला के साथ उसके बेटे-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना इलाके का है। मृतकों की पहचान बरदौनी गांव निवासी चारो हेम्ब्रम की 29 वर्षीय पत्नी रेणुवा टुडू, 9 साल की बेटी सरिता हेम्ब्रम और 6 साल का बेटा सतीश हेम्ब्रम के रूप में हुई है। 


मां और बेटे की लाश पनियाय गांव में पेड़ से लटका मिला जबकि बेटी का शव तालाब से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही महिला के पति चारो हेम्ब्रम को हिरासत में लिया गया है,जिससे पूछताछ की जा रही है। 


ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार की रात में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। ग्रामीण पति पर ही पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है।

संबंधित खबरें