ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

रांची में डबल मर्डर से सनसनी: गला रेत कर बेरहमी से हत्या के बाद धुर्वा में फेंका

फिलहाल पुलिस हत्या की वजहों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आपसी रंजिश या किसी गैंगवार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

JHARKHAND NEWS
हत्या से सनसनी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग पुल के पास रविवार की देर रात दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। दोनों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है, जिससे पुलिस और स्थानीय लोग सकते में हैं।


घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की स्थिति और शवों की स्थिति देखकर पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी और स्थान पर की गई है और बाद में दोनों शवों को बालसिरिंग पुल के पास लाकर फेंक दिया गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, दोनों युवक स्थानीय नहीं प्रतीत होते, क्योंकि उन्हें पहचानने वाला कोई सामने नहीं आया है। शवों की तलाशी में भी कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उनकी पहचान हो सके — जैसे मोबाइल, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज।


पुलिस ने मृतकों की तस्वीरें रांची जिले के सभी थानों में भेज दी हैं और साथ ही नजदीकी जिलों को भी यह जानकारी दी गई है, ताकि कहीं से उनकी शिनाख्त हो सके। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम को भी शामिल किया गया है।


फिलहाल पुलिस हत्या की वजहों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। शुरुआती कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आपसी रंजिश या किसी गैंगवार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस दोहरे हत्याकांड ने राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

टैग्स