ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

पत्नी की काली करतूत: बॉयफ्रेंड के लिए पति के साथ कर दिया बड़ा कांड, ससुराल जाने के दौरान रेत दिया हसबैंड का गला

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पति के साथ बाइक से आ रही पत्नी ने अपने पति का ही गला रेत कर घायल कर दिया है. घायल पति वही गिर गया.

पत्नी की काली करतूत: बॉयफ्रेंड के लिए पति के साथ कर दिया बड़ा कांड, ससुराल जाने के दौरान रेत दिया हसबैंड का गला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
5 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पति के साथ बाइक से आ रही पत्नी ने अपने पति का ही गला रेत कर घायल कर दिया है. घायल पति वही गिर गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में एडमिट कराया गया. और पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया है. 


यह घटना जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के राजापुर गांव का है.  घायल की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव वार्ड संख्या 8 निवासी कुशेश्वर दास का पुत्र कृष्ण कुमार दास के रूप में की गई है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घायल कृष्ण कुमार परदेस में रहकर मजदूरी का काम करता है और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। विगत दिनों प्रदेश करनाल से अपने गांव आया और अपने ससुराल बेलागामा डुमरी गया हुआ था. गुरुवार को अपने ससुराल से मोटरसाइकिल से अपने पत्नी सुलेखा देवी को लेकर अपने घर आ रहा था.  तभी कुछ देर बाद ही बाइक पर बैठी पत्नी ने पीछे से तेज ब्लेड से गला रेत दिया. जिससे उक्त युवक सड़क के किनारे गिर पड़ा. युवक को मोटरसाइकिल से गिरते देख दूर सड़क किनारे खड़े लोगों ने दौड़कर उठाया तो देखा कि उक्त व्यक्ति का गला कटा हुआ है. ग्रामीणों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में इलाज के लिए एडमिट कराया. वहीं पुलिस ने पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल बछवाड़ा थाना मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है. 


बताते चलें कि आरोपी महिला सुलेखा देवी का शादी से पहले ही रविंद्र कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसने अपने परिवार के लोगों को कृष्ण चंद्र दास से शादी करने के लिए मना भी कर दिया था लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कृष्ण चंद्र दास से करवा दी. लेकिन शादी के बाद भी रविंद्र एवं सुलेखा का चक्कर चलता रहा और आज जब कृष्ण चंद्र दास अपनी पत्नी की विदाई कराकर ससुराल से अपने घर वापस आ रहा था, इसी क्रम में बछवारा थाना क्षेत्र के राजापुर के समीप पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए चलती बाइक पर ही ब्लेड से अपने पति का गला रेत दिया. महिला ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसके प्रेमी रविंद्र ने ही पटोरी बाजार से एक ब्लड खरीद कर उसे दिया था और पूरी योजना बनाकर अपनी पति की हत्या करने की बात कही थी. लेकिन  उसे गहरा आघात नहीं लगा और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत इलाज के लिए बछवारा पीएचसी भेज दिया गया, जिससे उसकी जान बच गई. वही महिला ने अपना अपराध कुबूल करते हुए पति के हत्या की साजिश की बात बताई है. 


इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की जांच की गई है सही पाया गया. पत्नी, पति के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई थी और इसमें घटना का जो षड्यंत्र है वो पूरी तरह से पत्नी ने उसके बॉयफ्रेंड ने रचा था. उसके बॉयफ्रेंड ने पत्नी को एक ब्लेड दिया था. महिला जब पति के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी तो उसनेे पति के गर्दन पर वार किया, जिससे घटना हुई है. सूचना मिलते ही तुरंत बछवारा थाने की पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है इस में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. और जो उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. और बहुत जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.


वहीं एसपी ने कहा जांच इस घटना की जब जांच की गई तो जो बॉयफ्रेंड और पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके बॉयफ्रेंड ने पत्नी को उकसाया था उसने उसको ब्लेड भी लाकर दिया और उसी का प्लान था इसको मार देते हैं उसके बाद दोनों इस मामले में फ्री हो जाएंगे. वही महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. उसने घटना करने का जो मोटीव है वो भी यही बताया है. तो इसका जो बॉयफ्रेंड है पत्नी का वह भी दोषी है उसकी भी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता