ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

सासाराम से बड़ी खबर: लूट के बाद स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों के बीच

सासाराम से बड़ी खबर: लूट के बाद स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना बद्दी थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आभूषण व्यवसायी 24 वर्षीय मृतक सूरज सोनी की आलमपुर बाजार में सोने चांदी की दुकान है। वो अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। मृतक बद्दी थाना क्षेत्र के सीकुही गांव के रहने वाले थे। हत्या के बाद अपराधियों ने उनके पास से डेढ़ सौ ग्राम सोना, साढ़े सात किलो चांदी और 20 हजार से अधिक कैश लूट लिया। 


दुकानदार सूरज सोनी को 7 गोली मारी गई तथा उसके बाइक की डिक्की में रखें 150 ग्राम सोना का आभूषण, साढ़े सात किलो चांदी तथा 20 हजार से अधिक नगदी भी लूट लिया गया। मृतक आभूषण दुकानदार 24 वर्षीय सूरज सोनी आलमपुर में अपनी दुकान को बंद कर मोहम्मदपुर गांव के सीकूही टोला स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पहले तो लोगों ने सूरज सोनी को घायल समझकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


परिजन का कहना है कि बद्दी थाना से महत्व 100 गज की दूरी पर यह वारदात हुई है। मृतक सूरज सोनी मोहम्मदपुर के सिकूही के रहने वाले संतोष सेठ का पुत्र था तथा आलमपुर में स्थित अपना दुकान बंद कर दुकान का कीमती आभूषण लेकर अपने साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक का शव फिलहाल सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। जहां एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही चेनारी के स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी अस्पताल पहुंचे हुए है। इस वारदात के बाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल कारोबारी में काफी मायूसी है। वही संबंध में सासाराम के सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सासाराम से बड़ी खबर: लूट के बाद स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्यासासाराम से बड़ी खबर: लूट के बाद स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

सासाराम से बड़ी खबर: लूट के बाद स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता