ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

सासाराम में ट्रिपल मर्डर, पुलिस की नाक में दम, 24 घंटे में तीसरी हत्या

SASARAM : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बदमाश ताबड़तोड़ हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है.

सासाराम में ट्रिपल मर्डर, पुलिस की नाक में दम, 24 घंटे में तीसरी हत्या
First Bihar
3 मिनट

SASARAM :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बदमाश ताबड़तोड़ हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने फिर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने हत्या की यह तीसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे इलाके में सनसनी फैल गई है.


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है, जहां अगरेर थाना इलाके में बदमाशों ने एक युवक का मर्डर कर दिया है. 20 वर्षीय युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या करने की घटना से सनसनी फ़ैल गई है. राजा कुमार की हत्या का आरोप युवक के परिचितों पर लगा है. बताया जा रहा है कि पहले भी युवक का अपने साथ रहने वाले लड़कों के साथ मारपीट हुई थी.


इस मामले में आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया हो हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. मृतक राजा कुमार झलखोरिया के लक्ष्मण सिंह मौर्य के पुत्र थे. वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. उधर परिजन भी युवक को अस्पताल लाए. लेकिन यहां चिकित्सकों ने राजा को मृत घोषित कर दिया. 


घटना के बाद पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है. बताया जाता है कि राजा पटना में रहकर पढ़ाई करता था. लेकिन पिछले कुछ महीनों से लॉकडाउन में वह अपने गांव आया हुआ था. मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर 'पब्जी' खेल रहे थे. संभवत उसी दौरान विवाद हुआ हो. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


आपको बता दें कि रोहतास जिला में बीते रात करगहर में एक किसान की और अकोढ़ीगोला में एक 24 वर्षीय युवक की हत्या हुई है. अगरेर थाना इलाके में राजा कुमार की हत्या जिले में 24 घंटे के भीतर मर्डर की तीसरी बड़ी वारदात है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता