ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

SASARAM: सासाराम में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सरोज पासवान के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ पोस्ट ऑफिस चौराहे को जाम कर दि

सासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सरोज पासवान के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव के साथ पोस्ट ऑफिस चौराहे को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया। 


सूचना मिलने पर सदर एसडीएम आशुतोष रंजन एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गये। बताया जाता है कि घटना दरिगाव थाना क्षेत्र के बडकी करपुरवा के पास की है जहां 25 साल के  सरोज पासवान की हत्या कर दी गयी। मृतक के पिता राजकिशोर पासवान ने बताया कि उसके पुत्र की हत्या आपसी रंजिश में की गयी है। जिसने हत्या किया है, वह हाल ही में पुलिस गिरफ्त से छुट कर आया है।


 घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम किया है। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जामसासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जामसासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जामसासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जामसासाराम में दिनदहाड़े युवक की हत्या, गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें