ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सासाराम में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, जमीन विवाद को लेकर मार दी गोली

SASARAM : रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल इलाके में भतीजे ने चाचा का मर्डर कर दिया है. जमीन विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. रोहतास पुलिस इस घट

सासाराम में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, जमीन विवाद को लेकर मार दी गोली
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल इलाके में भतीजे ने चाचा का मर्डर कर दिया है. जमीन विवाद को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. रोहतास पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिला केकाराकाट थाना अंतर्गत जिला चिल्हा गांव की है, जहां जमीन के पुराने रंजीश में एक भतीजे ने अपने 70 वर्षीय चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक जगनारायण सिंह सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता थे. बताया जाता है कि पिछले दिनों वे रांची से अपने पैतृक गांव काराकाट के चिल्हा में चैत नवरात्रि की पूजा कराने आए हुए थे.


इसी दौरान जब आज जगनारायण सिंह जलपान कर आराम कर रहे थे. उसी दौरान उसके भतीजा चंद्रमणि सिंह ने दरवाजा खुलवाया और आरोप है कि नशे की हालत में अपने ही चाचा को गोली मार दी. जिससे जगनारायण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी भतीजा फरार बताया जा रहा है. 


पुलिस ने सूचना पर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया हैं. फिलहाल आरोपी भतीजा के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता