ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम

ROHTAS : जिले के सासाराम इलाके में अपराधियों ने लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी है. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारन युवक गंभीर रूप से ज

बाइक सवार अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, लूट के दौरान घटना को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS :  जिले के सासाराम इलाके में अपराधियों ने लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी है. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. रोहतास पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सासाराम के अकोढ़ी गोला थाना इलाके की है. जहां कोलाइबरीना के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. लूट का विरोध करने पर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. गोली लगने के कारण युवक घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल शख्स के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सासाराम रेफर कर दिया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.


इस घटना में घायल युवक की पहचान उपेंद्र सिंह (31) के रूप में की गई है, जो कुसुमहरा बेलागढ़ी के रहने वाले जगदीश सिंह का बेटा बताया जा रहा है. इस घटना के संबंध में जख्मी युवक उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह सफेद रंग की बाइक से डेहरी से अपने ट्रक मालिक पंकज सिंह के यहां बांक गांव जा रहा था. ट्रक मालिक को उनके घर छोड़ने के बाद वह वापस जाने लगा, इस दौरान कोल्हाइ बरूना ब्रेकर के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घायल युवक ने यह भी बताया कि अपराधी उसे रोककर उसकी बाइक लूटने की कोशिश कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.


इस घटना के संबंध में अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक की इलाज चल रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता