ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

सासाराम हिंसा मामले में फिर कार्रवाई, कुर्की-जब्ती के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

SASARAM: सासाराम हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है। कुर्की जब्ती की कार्रवाई से डरकर आरोपी ने सरेंडर कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के शहजलाल पीर इलाके में जब कुर्की-

सासाराम हिंसा मामले में फिर कार्रवाई, कुर्की-जब्ती के डर से आरोपी ने किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है। कुर्की जब्ती की कार्रवाई से डरकर आरोपी ने सरेंडर कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के शहजलाल पीर इलाके में जब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी जमाल कुरैशी ने शिवसागर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।


जिसके बाद जमाल कुरैशी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई रोक दी गई। सासाराम के एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि उपद्रव के मामले में कोर्ट से प्राप्त आदेश के बाद कुर्की जब्ती की कार्रवाई की शुरू की गई है। आज जहां दो अभियुक्तों के यहां यह कार्रवाई शुरू की जा रही थी।


वही एक अभियुक्त ने फिलहाल आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि रामनवमी के जुलूस के बाद सासाराम में जमकर उपद्रव मजा था। जिसमें कई दिनों तक शहर में हंगामा होता रहा। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। सासाराम हिंसा में शामिल लोगों की पहचान अब भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जिस किसी की संलिप्तता नजर आएगी उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जमाल कुरैशी के सरेंडर करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता