ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान

सासाराम में लूटकांड का खुलासा: 3 लुटेरे और चोरी का सोना गलाने वाले 2 सोनार गिरफ्तार

रोहतास के सासाराम में 20 मई को हुई सोने की चेन लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन लुटेरों समेत चोरी का सोना खरीदकर गलाने वाले दो सोनारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 44 ग्राम से अधिक सोना भी बरामद किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के धौडाढ थाना क्षेत्र में 20 मई को हुई सोने की चेन लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों समेत चोरी का सोना खरीदकर गलाने वाले दो सोनारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने को गलाकर तैयार किया गया 44 ग्राम से अधिक सोना भी बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार, 20 मई को धौडाढ थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति को हथियार का भय दिखाकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सासाराम नगर थाना क्षेत्र से भूलन कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अकोढ़ीगोला से सुदर्शन कुमार तथा डेहरी से रवि कुमार और छोटू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लूट और चोरी के आभूषणों को डेहरी के पाली रोड स्थित नंदकुमार सोनी और नितिन कुमार को बेचते थे।


पुलिस ने जब दोनों सोनारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे चोरी के आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदल देते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने उनके पास से गलाया हुआ सोना भी बरामद कर लिया, जिसका वजन 44 ग्राम से अधिक बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उनके पुराने मामलों की भी जांच कर रही है तथा पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता