ब्रेकिंग
स्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवाल

Encounter in Bihar: बिहार में फिर से पुलिस एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली

Encounter in Bihar: सारण के एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो अपराधी गोली लगने से घायल हुए, तीन को गिरफ्तार किया गया और हथियार भी बरामद किए गए।

Encounter in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Encounter in Bihar: बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब गोली चलाने में भी परहेज नहीं कर रही है। बिहार के अलग-अलग जिलों से लगातार एनकाउंटर की खबरें सामने आ रही है। ताजा घटना छपरा से सामने आई है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है।


दरअसल, छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दो कुख्यात अपराधी मुन्ना मियां और रणजीत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।


इस संबंध में एसएसपी डॉ. आशीष कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस को इनपुट मिला था कि एकमा के तिलकार गांव में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं। इस सूचना पर एसडीपीओ और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसके दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


जवाबी कार्रवाई में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए, जबकि तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट-  पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता