ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

थानाध्यक्ष पर अपराधियों ने चलाई गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

CHHAPRA : बिहार में इन दिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी पुलिसवालों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा जिले से जहां अपराधियों न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार में इन दिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी पुलिसवालों को भी अपना निशाना बना रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा जिले से जहां अपराधियों ने पुलिस को अपना निशाना बनाया है. छपरा में क्रिमिनलों ने थानेदार के ऊपर गोली चलाई है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 


वारदात छपरा जिले के रिविलगंज थाना इलाके की है. जहां  रिविलगंज बाजार में अपराधियों ने थानाध्यक्ष के ऊपर फायरिंग की है. गोली की आवाज सुन काफी संख्‍या में लोग जुट गए. जिससे अपराधी बाइक छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की बाइक जब्‍त कर ली है. हालांकि पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से कुछ दूरी पर स्थित पक्की ठाकुरबाड़ी के बगल स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में कुछ अपराधी लूटपाट की नीयत से जुटे हुए थे. इस दौरान थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी एक सिपाही को लेकर मौके पर पहुंचे.


थानेदार को देखते ही अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई. इसका फायदा उठाकर अपराधी सरयू नदी के दियारा की ओर फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले फरार दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जायेगा. बता दें कि 15 दिनों के अंदर रिविलगंज में छिनतई की तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं.

टैग्स