ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

क्रिसमस पर प्रेमिका से मिलने गये युवक की लोगों ने करवाई जबरन शादी, नाबालिग की शादी के बाद वीडियो भी किया वायरल

CHAPRA: लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दी गयी है। अब देश में लड़का और लड़की की शादी की उम्र एक समान हो गया है। लेकिन अभी भी कम उम्र में शादी कराई जा रही है। छपरा म

क्रिसमस पर प्रेमिका से मिलने गये युवक की लोगों ने करवाई जबरन शादी, नाबालिग की शादी के बाद वीडियो भी किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

CHAPRA: लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दी गयी है। अब देश में लड़का और लड़की की शादी की उम्र एक समान हो गया है। लेकिन अभी भी कम उम्र में शादी कराई जा रही है। छपरा में "पकड़ौआ विवाह" का एक मामला सामने आया है। जहां क्रिसमस सेलिब्रेट करना एक प्रेमी युगल को काफी महंगा पड़ गया। दोनों नाबालिग को एक साथ देख ग्रामीणों ने उनकी जबरन शादी करवा दी।     


बताया जाता है कि प्रेमिका के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए एक प्रेमी उसके गांव तक पहुंचा था। तभी गांव के कुछ युवकों ने क्रिसमस के दिन दोनों को एक साथ देख लिया। जिसके बाद दोनों को गांव के युवकों ने पकड़ लिया और देखते ही देखते यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी। जिसके बाद गांव के लोग भी मौके पर आ पहुंचे। लड़की के साथ युवक को देख गांव वालों ने दोनों की जबरन शादी करवा दी।


मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर का है। इस दौरान युवक ऐसा नहीं करने की अपील करता रहा लेकिन लोगों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया जिसके बाद 25 दिसंबर को ग्रामीणों ने शिव मंदिर में दोनों की जबरिया शादी करवा दी। पकड़ौआ विवाह का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब दोनों के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। तब दोनों के परिवारवाले एक साथ बैठे और पूरे मामले पर चर्चा की। 


तभी युवक के परिवारवाले इस शादी का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि दोनों नाबालिग है इसलिए वे इस शादी को गलत मानते है लेकिन लड़की पक्ष वाले इस शादी को सही बता रहे थे और लड़की को विदा करने पर अड़े थे। मामला उलझता देख युवक को वहीं छोड़कर लड़के वाले चले गये। जिसके बाद लड़के के परिजनों ने दरियापुर थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी। थाने में दर्ज शिकायत में लड़के वालों ने बताया कि उनका लड़का नाबालिग है उसका अपहरण कर जबरन शादी कराई गयी है। 


वही युवक का कहना था कि वह दो साल से लड़की को जानता था। पढ़ाई के दौरान कोचिंग में दोनों की नजदिकियां बढ़ी थी। जिसके बाद दोनों अक्सर मिला करते थे। 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए वह प्रेमिका से मिलने उसके गांव में पहुंचा था। जहां उन्हें मिलते गांव के लोगों ने देख लिया था। गांव वालों ने परशुरामपुर स्थित शिव मंदिर में दोनों की जबरिया शादी करवा दी। 


युवक ऐसा ना करने की विनती करता रहा लेकिन लोग उसकी बातों को सुनने को तैयार नहीं थे। थाने में जब युवक के परिजनों ने शिकायत की तब पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया। जहां लड़के वाले इस जबरन शादी का विरोध करने लगे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। लड़की वाले इस विवाह को सही बता रहे हैं और लड़की को विदा करने को भी तैयार हैं लेकिन लड़का पक्ष इस शादी को गलत बता रहे हैं और अपहरण के बाद जबरन शादी की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पकड़ौआ शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।