ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार में महाजंगलराज! बदमाशों ने बैंक में घुसकर पुलिस वाले को मारी गोली, लूट लिए 12 लाख कैश

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर सारण के सोनपुर से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करीब 12

बिहार में महाजंगलराज! बदमाशों ने बैंक में घुसकर पुलिस वाले को मारी गोली, लूट लिए 12 लाख कैश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर सारण के सोनपुर से आ रही है, जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करीब 12 लाख रुपए लूट लिए हैं। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में गोली लगने से एक गार्ड की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गार्ड को गोली लगी है। दिनदहाड़े इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी गौरव मंगला समेत पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे हैं।  घटना सोनपुर स्थित डीआरएम कार्यालय के पास की है। 


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी सोनपुर स्थित पीएनबी की शाखा में बैंककर्मी अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुसे और मौका देखकर पिस्टल निकाल लिया और दो पुलिस जवानों को गोली मार दी। गोली चलने क आवाज सुनकर बैंक में मौजूद कर्मियों और ग्राहकों के बीच अफरा तफरी मच गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने बैंकर्मियों को गन प्वाइंट पर लेते हुए 11 लाख रूपए लूट लिए जबकि ग्राहकों के पास से भी बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है, सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस ने पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया है। एक जवान की मौत हो चुकी है जबकि घायल दूसरे जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद लोगों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।