ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार : कॉलेज जाने के नाम पर होटल में रंगरेलियां मनाने पहुंच गये स्टूडेंट, पुलिस पहुंची तो मैनेजर-स्टाफ हो गये फरार

SARAN : बिहार के सारण के लाइन होटल में मंगलवार को रंगरेलियां मनाते कालेज के छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया. इस मामला में लाइन होटल से दो छात्राओं और एक छात्र समेत होटल के स्‍टाफ क

बिहार : कॉलेज जाने के नाम पर होटल में रंगरेलियां मनाने पहुंच गये स्टूडेंट, पुलिस पहुंची तो मैनेजर-स्टाफ हो गये फरार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के सारण के लाइन होटल में मंगलवार को रंगरेलियां मनाते कालेज के छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया. इस मामला में लाइन होटल से दो छात्राओं और एक छात्र समेत होटल के स्‍टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है.  


घटना सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा टाल प्लाजा के पास स्थित पालनहार नामक लाइन होटल का है जहां मंगलवार को रंगरेलियां मनाते कालेज के छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया. जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर होटल मालिक सहित मैनेजर भाग निकला. जानकरी के अनुसार लंबे समय से यहां इस तरह का खेल चल रहा था. पहले से ही पुलिस को भी इसकी शिकायतें मिली थीं. 


इस घटना में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल में कुछ गलत काम हो रहा है. इसके बाद SDPO मुनेश्‍वर प्रसाद सिंह के साथ पुलिस टीम ने होटल पहुंचे. जहां एक कमरे से नगर थाना इलाके के रौजा निवासी अमित कुमार के साथ एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. साथ ही दूसरे कमरे में भी एक छात्रा थी. मौके से होटल का एक स्टाफ हराजी गांव निवासी मोहन साह को गिरफ्तार किया गया. दूसरी तरफ पुलिस को देख होटल का मालिक धारीपुर निवासी कमलेश राय और मैनेजर पकवलिया गांव निवासी प्रवीण राय फरार हो गया. छापेमारी दल में एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह, अवतारनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पीएसआई खुशबू कुमारी के साथ सशस्त्र बल की महिला कर्मी भी थीं.

टैग्स