ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

दादी ने पैसे नहीं दिये तो पोते ने कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

SARAN: दादी-पोते का रिश्ता एकदम अलग होता है। यह रिश्ता स्नेह और लगाव से भरा होता है। लेकिन बिहार के सारण जिले में इस रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो लाख

दादी ने पैसे नहीं दिये तो पोते ने कर दी गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: दादी-पोते का रिश्ता एकदम अलग होता है। यह रिश्ता स्नेह और लगाव से भरा होता है। लेकिन बिहार के सारण जिले में इस रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो लाख रुपया दादी ने नहीं दिये तो पोते ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फरार आरोपी पोते की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना सारण के जलालपुर थानाक्षेत्र के बिशनपुरा गांव की है। जहां पोते द्वारा गोली मारने के बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। 


मृतका की पहचान 65 वर्षीय शिवपति देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी तभी बाइक पर सवार तीन लोग घर पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने माने तो गोली मारने वाला महिला का पोता है और महिला के बेटे रणविजय पांडेय का पुत्र है। 


रणविजय पांडेय और टुन्ना पांडेय बुजुर्ग महिला के दो बेटे हैं। दोनों के बीच जमीन और पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। रणविजय के बेटे अपने चाचा टुन्ना पांडेय को ढुंढते हुए आया था और जब वो नहीं मिला तो दरवाजे पर बैठी दादी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।