ब्रेकिंग
‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब‘उन्हें पांच साल और मुख्यमंत्री रहना चाहिए था’, सीएम की कुर्सी छोड़ने पर बोलीं नीतीश कुमार की बड़ी बहन; निशांत पर क्या कहा?बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी, दोपहर 1 बजे तक महज इतने प्रतिशत मतदानबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

SARAN CRIME NEWS: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड, 12 लाइन हाजिर

SARAN: अवैध बालू परिवहन के मामले में थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया। डोरीगंज थाने के सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। सभी 18) पु

SARAN CRIME NEWS: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड, 12 लाइन हाजिर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: अवैध बालू परिवहन के मामले में थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया। डोरीगंज थाने के सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। सभी 18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।


सारण जिले के डोरीगंज थानान्तर्गत अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर परिचालन किए जाने के संबंध में मिली सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 ने मामले की जांच की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 ने आरोपों की पुष्टि करते हुए पासिंग गिरोह के साथ मिलकर डोरीगंज थाने के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करवाने एवं कई वाहनों को पकड़कर वसूली के बाद छोड़ने का जिक्र अपने प्रतिवेदन में करते हुए दोषी पदाधिकारियों के संबंध में अंकित किया गया। 


उक्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० राहुल रंजन थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना सहित पु०अ०नि० तेजनारायण सिंह, पु०अ०नि० अजेस कुमार सिंह, पु०अ०नि० श्रृजन मिश्रा, पु०अ०नि० दिनदयाल राय, स०अ०नि प्रभंजन कुमार, चौकीदार सुमन मांझी सभी थाना डोरीगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही डोरीगंज थाना के शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र वापस किया गया है एवं उपरोक्त सभी (कुल-18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।


इसके अलावे डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सभी सिपाही एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।